HEADLINES

नूंह : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, सात सफाईकर्मियाें की मौत

फोटो : दिल्ली एक्सप्रेस-पर सड़क हादसा
फोटो : दिल्ली एक्सप्रेस-पर सड़क हादसा

-मरने वालें में छह महिलाएं और एक पुरूष – पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल

नूंह, 26 अप्रैल (Udaipur Kiran) । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत गांव इब्राहीम बास गांव के पासशनिवार की सुबह एक बेकाबू पिकअप वाहन ने सफाई कर्मचारियों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई।खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरूष है। इनमें चार महिलाएं एकही परिवार की हैं।

बताया जा रहा है कि इब्राहिम बास गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम चल रहा है। गांव खेड़ली कलां के लोगों को सफाई के लिए ठेकेदार ने लगाया है। शनिवार को करीब सुबह 10 बजे पिकअप से 11 लोग सफाई करने के लिए आए थे। जब ये लोग अभी एक पिकअप वाहन से उतरे ही थे, तभी गुरुग्राम की ओर से तेजी से आई पिकअप ने इन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सफाई करने आए लाेगाें के शव इधर-उधर बिखर गए। कई शव दो टुकड़ाें में बंट गए।इस दुर्घटना में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति और चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हाे गई। घायलएक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी भी दो महिलाओं की हालात गंभीर बनी हुई है। मरने वाली महिलाओं में चार महिलाएं एक ही परिवार की है। हादसा होने के बाद पिकअप गाड़ी का चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवा दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतकाें की पहचान नहीं हाे सकी थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top