RAJASTHAN

राजस्व मंडल के सात कार्मिक निजी सचिव पद पर पदोन्नत

राजस्व

जयपुर, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । राजस्व मंडल में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर सात अतिरिक्त निजी सचिवों को निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पदोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 के तहत यह पदोन्नतियां की गई है।

पदोन्नत होने वाले कार्मिकों में कुसुम गुप्ता, राजेश, विजय कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, विशाल भटनागर, यशपाल दत्तात्रेय और कुलदीप शर्मा शामिल हैं। आदेशानुसार ये सभी कार्मिक अपनी उपस्थिति वर्तमान पदस्थापन स्थान पर देंगे।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top