







गुवाहाटी, 24 नवंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की लतासिल पुलिस ने डकैतों के एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिस ने डकैती के एक मामले की छानबीन के सिलसिले में गिरोह के सातों आरोपितों को पकड़ा। इस गिरोह ने हाल ही में गुवाहाटी शहर में डकैती और घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
ऐसी ही एक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो मीडिया में खूब प्रचारित हुई थी। यह गिरोह दरंग जिले के दलगांव से गुवाहाटी आकर रात को गुवाहाटी शहर में अपराध को अंजाम देकर फिर वापस दरंग जिले में सुरक्षित वापस चला जाता था।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सादेक शेख (21), अकबर अली (22),
लूकमान अली (32), अबू बक्कर शिद्दीक (36) , जैनाल आबेदिन (27), सैदूल रहमान (27) और दिलवर खान (28 बरपेटा) के रूप में हुई है।
दिलवर खान के अलावा गिरफ्तार सभी छह आरोपित दलगांव के रहने वाले हैं। जैनल आबेदीन गुवाहाटी में उबर ड्राइवर के रूप में काम करता है। लूटी गई संपत्ति को दिलवर खान रिसीव करता था। गिरफ्तार दिलवर खान को गुवाहाटी पुलिस इससे पहले भी तीन बार गिरफ्तार किया था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी
