Uttar Pradesh

जरूरतमंदों की सेवा करना और कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना नंदी सेवा संस्थान का लक्ष्य: नन्दी

नंदी हेल्प वेबसाइट का उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते मंत्री नंदी का छाया चित्र

प्रयागराज,23 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जरूरत मंद लोग नन्दी हेल्प वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी समस्या को बता सकते हैं और मदद पा सकते हैं। यह बात बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार परिसर में भव्य वेबसाइट का शुभारम्भ समारोह के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में मुट्ठीगंज निवासी व्यापारी संजय गुप्ता की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। उनकी पत्नी द्वारा किडनी डोनेट किया जा रहा है। किडनी ट्रांसप्लांट में 17.90 लाख का खर्च आ रह है। इन्हें मदद दी जा रही है। मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने नन्दी सेवा संस्थान की वेबसाइट www.nandihelp.com के जरिए सर्वप्रथम 1,01,000 रुपए का अनुदान प्रतिमा गुप्ता के अकाउंट में भेजा। अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। कुछ ही देर में प्रतिमा गुप्ता के अकाउंट में 1,45,000 रुपया पहुंच गया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि नन्दी सेवा संस्थान अपने स्थापना काल से ही समाज के कमजोर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है। व्यापारी समुदाय की प्रगति एवं समृद्धि हेतु आर्थिक प्रतिकूलताओं का निवारण संगठन की प्राथमिक परिकल्पना रही है। इस उद्देश्य की प्राप्ति की दिशा में नन्दी हेल्प वेबसाइट लांच किया जा रहा है।

व्यापारियों को हैंड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने का उपयुक्त माध्यम बनेगा नन्दी हेल्प

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि किसी प्राकृतिक अथवा अप्राकृतिक आपदा में व्यापक व्यापारिक क्षति उठाने वाले अथवा सूदखोरी के उत्पीड़न में फंसकर असमय जान गंवाने वाले व्यापारियों को नन्दी हेल्प समाज द्वारा हैंड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने का उपयुक्त माध्यम बनेगा। किसी परिवार की आर्थिक धुरी टूटने पर सम्पूर्ण समाज को उस परिवार का सम्बल बन कर साथ खड़ा होने का अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी, रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह, एमडी प्रयाग ग्रुप ऑफ होटल एवं चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस प्रयागराज अनिल कुमार गुप्ता, अध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल राणा चावला, पूर्व जिला चेयरमैन इनर व्हील क्लब पूनम गुलाटी, नाजरेथ अस्पताल के चीफ मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. अशोक अग्रवाल, अवंतिका टंडन, पार्षद साहिल अरोड़ा, नन्दी सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुभाष बाजपेयी, पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, प्रबंध निदेशक इकावो एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड अभिषेक गुप्ता, डॉ. कृष्णिका, लल्लू लाल गुप्ता सौरभ, नमन गुप्ता,विभिन्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष, पार्षदगण अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top