Uttar Pradesh

पशु की सेवा हमारा धर्म है : धर्मपाल सिंह

मंत्री धर्मपाल सिंह कार्यक्रम में फोटो

लखनऊ, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पशुपालन निदेशालय में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पशुधन दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ’पशुसेवा अस्माकं धर्मः’ अर्थात पशु की सेवा हमारा धर्म है। उन्होंने कहा कि पशुधन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह सौभाग्य प्राप्त है कि वह सेवा के कार्यों को पशु विज्ञान के माध्यम से भलीभांति संपादित कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि पशुधन विभाग केवल पशुधन संरक्षण के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ जैसे संगठन की मदद से इस कार्य को आगे भी करेंगे। साथ ही संगठन के लोगों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ में रवीन्द्र सिंह यादव ने अध्यक्ष, अरूण कुमार प्रजापति ने उपाध्यक्ष, फूलचन्द्र सुमन ने महामंत्री, हरीश सिंह ने संयुक्त मंत्री, अखिलेश पाण्डेय ने कोषाध्यक्ष तथा शालिनी गुप्ता ने ऑडिटर की शपथ ली। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों में निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग डॉ पीएन सिंह, अपर निदेशक डॉ अरविन्द कुमार सिंह, अपर निदेशक डॉ जयकेश पाण्डेय सहित प्रदेश के सभी पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top