HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 14 सितंबरः दुनिया के पहले अंतरिक्ष यान लूना-2 ने चांद की सतह को छुआ

चांद की सतह को छूने वाला दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान लूना-2

14 सितंबर 1959 की रात लूना-2, बारह हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चांद की सतह से टकराया। इतनी भीषण गति से टकराने से लूना-2 पूरी तरह नष्ट हो गया। सोवियत संघ के लिए ये बड़ा झटका था लेकिन चांद की सतह को छूने की कामयाबी फिर भी बड़ी थी।

दरअसल, दुनिया का सबसे पहला अंतरिक्ष यान लूना-2 था, जिसने चांद की सतह को छुआ। इसे लुनिक-2 भी कहा जाता है। सोवियत संघ ने फर्स्ट मून लैंडिंग मिशन के तहत लूना-2 अंतरिक्ष यान को 12 सितंबर 1959 को लॉन्च किया था। सोवियत संघ ने लंबे समय से चल रहे अपने इस मिशन को पूरी तरह गोपनीय रखा था और दुनिया को इसकी भनक भी नहीं लगी। जब इसकी लॉन्चिंग हुई तो दुनिया भौंचक रह गई। लूना-2 भले नष्ट हो गया लेकिन इस मिशन से वैज्ञानिकों को कई अहम जानकारियां मिली। इससे पता चला कि चांद का कोई प्रभावी चुंबकीय क्षेत्र नहीं है और चांद पर कोई रेडिएशन बेल्ट भी नहीं मिला था।

सोवियत संघ की इस वैज्ञानिक सफलता के साथ अमेरिका के साथ उसकी जबर्दस्त होड़ शुरू हो गई। क्योंकि अमेरिका ने चंद्रमा तक पहले मिशन की प्लानिंग 17 अगस्त 1958 को बनाई थी, लेकिन ‘पायनियर 0′ का प्रक्षेपण असफल रहा। अमेरिका को छह मिशन के बाद सफलता मिली जब 20 जुलाई 1969 को अपोलो 11 मिशन के जरिए चांद पर अमेरिकी यान उतरा था। अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन चांद पर उतरने वाले क्रमश: पहले और दूसरे अंतरिक्ष यात्री बने थे।

अन्य अहम घटनाएंः

1770- डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1833- विलियम वेंटिक भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।

1901- अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।

1917- रूस आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित हुआ।

1959- लूना-2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।

1960- खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिल कर ओपेक की स्थापना की।

1999- किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

2000- माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एमई की लांचिंग की।

2000- प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया।

2003- गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।

2003- एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।

2006- तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा।

2007- जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008- रूस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।

2009- भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।

जन्म

1894- ज्ञान चंद्र घोष- भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता थे।

1910- रसूना सैद- दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान सक्रिय महिला जांबाजों में से एक थीं।

1914- गोपालदास परमानंद सिप्पी (जीपी सिप्पी)- फ़िल्म निर्देशक।

1921- मोहन थपलियाल- कथाकार।

1923- राम जेठमलानी- भारत के प्रसिद्ध वकील और राजनीतिज्ञ थे।

1928- कोमोडोर बबरूभान यादव-भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शौर्य का प्रदर्शन किया था।

1930- राजकुमार कोहली- फ़िल्मों के निर्माता।

1945- तथागत राय- भारतीय राजनीतिज्ञ,इंजीनियर तथा लेखक हैं।

1954- श्रीकांत जिचकर- भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी।

1957- अलार्मेल वल्ली- भरतनाट्यम में पांडनल्लूर परंपरा के अग्रणी प्रस्तावक होने का गौरव प्राप्त है।

1957- गोपी कुमार पोदिला- प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।

1963- रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर।

1993- साजन प्रकाश- ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक हैं।

निधन

1947- कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल- हिंदी के कालिदास के रूप में प्रसिद्ध ।

2008- राल्फ रसेल-मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान।

1992- चंद्रसिंह बिरकाली- आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।

1985- रामकृष्ण शिंदे- हिन्दी सिनेमा के जाने-माने संगीतकार थे।

1971- ताराशंकर बंद्योपाध्याय- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

हिन्दी दिवस

विश्व बन्धुत्व एवं क्षमा याचना दिवस

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Most Popular

To Top