HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 13 सितंबरः भारतीय सेना के ऑपरेशन पोलो की शुरुआत

हैदराबाद निजाम के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन पोलो

13 सितंबर 1948 को देश के पहले उप प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने उस सत्ता के खिलाफ सैन्य मुहिम शुरू करने का आदेश दिया, जिसे वे ‘भारत के पेट में कैंसर’ मानते थे। इसकी सर्जरी के लिए सरदार पटेल ने निजाम की हुकूमत वाले हैदराबाद में भारतीय सेना के ऑपरेशन पोलो को हरी झंडी दी, जो पटेल के मुताबिक देश की सुरक्षा के लिए जरूरी था। क्षेत्रफल के लिहाज से तब हैदराबाद रियासत इंग्लैंड और स्काटलैंड के कुल भूभाग से कहीं ज्यादा बड़ी थी।

11 सितंबर, 1948 को मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हो गया, जिसके बाद भारत के खिलाफ भड़काने वाला हैदराबाद के निजाम का कोई मजबूत समर्थक नहीं रहा। 13 सितंबर, 1948 को भारतीय सेना मेजर जनरल जेएन चौधरी के नेतृत्व में हैदराबाद में घुसी। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन पोलो’ का नाम दिया गया क्योंकि उस समय हैदराबाद में विश्व में सर्वाधिक 17 पोलो के मैदान थे। 108 घंटे चली सैन्य कार्रवाई में 1,373 निजाम समर्थक रजाकार मारे गए। हैदराबाद स्टेट के 807 जवानों की भी मौत हुई। भारतीय सेना ने अपने 66 जवान खोए जबकि 97 जवान घायल हुए। निजाम के चंगुल से मुक्त होकर हैदराबाद का भारत में विलय हो गया।

अन्य अहम घटनाएँ

1791- फ्रांस के राजा लुई14वें ने नया संविधान अंगीकार किया।

1882- एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।

1914- प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।

1922- पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया।

1923- स्पेन में सैन्य तख्तापलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।

1947- प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।

1948- उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

1968– अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।

2000- भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्वकप जीता।

2001- ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव डाला।

2002- इजराइल ने फ़िलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

2005- सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।

2006- इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।

2007- नेशनल एरोनॉटिक्‍स स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।

2008- दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम धमाकों में 19 लोगों की मौत, 90 से अधिक घायल।

2009- चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।

2013– तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफ़ग़ान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

जन्म

1845- हैनरी कॉटन- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

1909- रे बॉअडन- इंग्लैंड के फुटबॉलर।

1912- रीटा शॉ- अमेरिकी अभिनेत्री।

1926- नगेन्द्र बाला- भारत की महिला क्रांतिकारी।

1932- प्रभा अत्रे- प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका थीं।

1939- भगवत रावत – प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार।

1946- मेजर रामास्वामी परमेस्वरन- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1960- एन.किरण कुमार रेड्डी – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

1969- शेन वॉर्न- ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1973- महिमा चौधरी- भारतीय अभिनेत्री।

1978- भारती पवार- भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।

निधन

1924- भूपेंद्र नाथ बोस- भारतीय राजनीतिज्ञ जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

1928- श्रीधर पाठक- भारत के प्रसिद्ध कवि।

1929- जतीन्द्रनाथ दास- भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।

1944- नूर इनायत ख़ान- टीपू सुल्तान की वंशज राजकुमारी तथा दूसरे विश्वयुद्ध के समय ब्रिटेन की गुप्तचर थीं।

1997- अनजान- भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार व शायर।

2012- रंगनाथ मिश्र- भारत के भूतपूर्व 21वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।

2020- रघुवंश प्रसाद सिंह- बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।

2021- भबानी रॉय- पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मोहन बागान के दिग्गज फुटबॉलर थे।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Most Popular

To Top