Madhya Pradesh

सिवनीः ईओडब्ल्यू द्वारा दो दिन की जांच के बाद राइस मिल को किया गया सील

Seoni: State president's rice mill sealed after two days of investigation by EOW

सिवनी, 21 मार्च (Udaipur Kiran) । सिवनी के औद्योगिक क्षेत्र भुरकल खापा में शंकुतला राइस मिल में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम ने बुधवार को छापामार कार्यवाही की है। टीम ने दो दिनों तक गहन जांच पडताल करने के बाद शुक्रवार को शंकुतला राइस मिल को सील कर दिया है।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक ए. व्ही. सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिवनी स्थित औद्योगिक प्रक्षेत्र भुरकलखापा में संचालित शकुन्तला राइस मिल पर बुधवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने छापामार कार्यवाही की है। शकुन्तला राइस मिल के संचालक द्वारा धान उपार्जन के दौरान जो धान उठायी गई है उसके स्टाक का सत्यापन दो दिन तक किया गया। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे टीम ने शंकुतला राइस मिल को सील कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यवाही से जिले के राइस मिलरों में हडकप मचा हुआ है। राइस मिल एसोसियेशन के प्रदेशाध्यक्ष आशीष (आशु) अग्रवाल की यह मिल कस्टम मीलिग में घोटाले के घेरे में आई है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम ने बुधवार को छापामार कार्यवाही की है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख धान उत्पादक जिले सिवनी में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड धान खरीदी गई, लेकिन खरीदी में अनियमितताओं के चलते कई अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। धान उपार्जन के चलते गड़बड़ियों के कारण आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) जबलपुर द्वारा मिल की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितताओं के चलते राइस मिले दायरे में हैं। सूत्रों की माने तों जांच के दौरान कई संभावित वित्तीय अनियमितता एवं घोटाले के सबूत मिले है। इन दस्तावेजों की गहन जांच के बाद एफआईआर दर्ज होने की संभावना है।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Most Popular

To Top