Madhya Pradesh

सिवनी मालवा: ऋषि पंचमी पर नर्मदा नदी में नहाने पहुंची देवरानी-जेठानी डूबी, तलाश जारी

सिवनी मालवा, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । सिवनी-मालवा के भिलाड़‍िया घाट पर रविवार सुबह ऋषि पंचमी के अवसर पर नहाने पहुंची दो महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से देवरानी-जेठानी नर्मदा नदी में डूब गईं। लोगों की सूचना पर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से महिलाओं की तलाश की जा रही है।

शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया, ‘सूचना मिली थी कि नर्मदा घाट पर स्नान करने आई दो महिलाएं डूब गईं है। नहाते समय महिलाओं के पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गईं। दोनों महिलाएं देवरानी रानू तंवर (22) और जेठानी रक्षा तंवर (28) हैं। दोनों ग्राम फरीदपुर की रहने वाली हैं। रानू की शादी 4 माह पहले ही हुई है। घटना की जानकारी लगने के बाद शिवपुर पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। गोताखोरों की मदद से महिलाओं को ढूंढने का प्रयास किया गया। दोपहर तक महिलाओं की कोई जानकारी नहीं लग सकी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top