
सिवनी, 19 मार्च (Udaipur Kiran) । राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल (आशु) द्वारा सिवनी जिले में औद्योगिक प्रक्षेत्र भुरकलखापा स्थित राइस मिल पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर ने छापामार कार्यवाही की है, जहां जांच जारी है।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक ए. व्ही. सिंह ने बुधवार को बताया कि शिकायत के आधार पर सिवनी स्थित औद्योगिक प्रक्षेत्र भुरकलखापा में संचालित शकुन्तला राइस मिल पर बुधवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने छापामार कार्यवाही की है। यह कार्यवाही गुरूवार तक जारी रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितताओं के चलते राइस मिले दायरे में हैं।
मध्यप्रदेश के प्रमुख धान उत्पादक जिले सिवनी में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड धान खरीदी गई, लेकिन खरीदी में अनियमितताओं के चलते कई अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। धान उपार्जन के चलते गड़बड़ियों के कारण आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) जबलपुर द्वारा मिल की जांच की जा रही है।
उन्हाेंने बताया कि शकुन्तला राइस मिल के संचालक द्वारा धान उपार्जन के दौरान जो धान उठायी गई है उसके स्टाक का सत्यापन किया जा रहा है। कार्यवाही जारी है।
(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया
