Uttar Pradesh

वरिष्ठ भाजपा नेता का दिल का दौरा पड़ने पर निधन

फोटो / औरैया

औरैया, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेश पालीवाल (55) का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर पूरे क्षेत्र में फैल गयी। पालीवाल बहुत ही सौम्य व सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन पर कस्बे के सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, पूर्व प्रधान प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. सुभाष गुप्ता, सहकारी संघ अध्यक्ष संतोष शुक्ला, लारा गुप्ता, प्रधानाचार्य उपेंद्र चतुर्वेदी, प्रबंधक अभय गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अनुपम गुप्ता, पूर्व प्रधान गिरीश तिवारी, चंद्र कांत शुक्ला, सचिन गुप्ता, वीनू शुक्ला, दिनेश तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, सुरेश यादव, सपा नेता राजेंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख गजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान गोपी यादव, पूर्व प्रधान रविंद्र दोहरे, प्रधान राजू राठौर, भाजपा नेता नंदू शर्मा, पूर्व प्रधान राजीव गुप्ता आदि सैकड़ों क्षेत्र वासियों ने शोक व्यक्त कर दुःखी परिजनों को ढांढस बंधाया।

(Udaipur Kiran) कुमार

(Udaipur Kiran) कुमार / दिलीप शुक्ला

Most Popular

To Top