RAJASTHAN

आत्मरक्षा शिविर समर्थ भारत निर्माण के लिए महत्वपूर्ण: टाक

jodhpur

जोधपुर, 19 मई (Udaipur Kiran) । आर्य समाज शास्त्रीनगर और शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय बालिका आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ समारोहपूर्वक सूथा क्षेत्र में किया गया।

शिविर संयोजक रामदयाल आर्य ने बताया कि इस विशेष शिविर में पचास से अधिक बालिकाओं ने पंजीयन करवाया है। इन बालिकाओं को शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मरक्षा, समाज और राष्ट्र रक्षा के लिए सक्षम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा नियुद्ध, दंड संचालन, समता और योग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा जो बालिकाओं को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएगा।

इस शिविर में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण और समाज के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। इससे बालिकाओं का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास होगा।

इस अवसर पर आर्य समाज शास्त्रीनगर के मंत्री सुधांशु टाक ने बालिकाओं को संगठित और समर्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। साथ ही शिविर में भाग लेने वाली बालिकाओं के जीवन में नए उद्देश्य और सकारात्मक दिशा का संचार करने पर जोर दिया।

सुधांशु टाक ने राष्ट्रीय चरित्र, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के शिविरों का आयोजन संगठित भारत और समर्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समारोह का संयोजन पृथ्वीराज गौड़ और शांति देवी ने किया। बालिकाओं अध्यूहा, चेताली सर्वा, फलक, वैदिका, मेघना, स्नेहा आदि ने तलवार प्रशिक्षण लिया। नविता आर्य ने संचालन किया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top