Uttar Pradesh

बिजली की रोशनी में पत्नी की शक्ल देखकर दो की जगह अब आठ रोटी खाता है मजदूर : जलशक्ति मंत्री

योगी सरकार की उपलब्धियां बताते जलशक्ति मंत्री
मुख्यमंत्री का आभार जताते कैबिनेट मंत्री
योगी सरकार की उपलब्धियां बताते जलशक्ति मंत्री

झांसी, 11 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ युवा उद्यमियों को ऋण वितरण करने आए जलशक्ति मंत्री ने योगी सरकार की जमकर प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी 2.0 सरकार की उपलब्धियां बताते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि पूर्व की सरकारों में बिजली न होने के चलते पूरे दिन काम करने के बाद थका हारा मजदूर दाे रोटी खाकर सो जाता था। आज बिजली की रोशनी में पत्नी की शक्ल देखकर दाे के स्थान पर आठ रोटियां खाता है।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ में बम फटते थे। अयोध्या में बम फटते थे। जौनपुर में बम फटते थे। सड़कों पर 12 बजे दिन में भी बेटियां गुजर नहीं पाती थी। 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश का एहसास आज नहीं है। आज 12 बजे दिन नहीं 12 बजे रात में भी बेटी झांसी से अयोध्या जा सकती हैं और सुरक्षित वापस लौट सकती हैं। यह योगी जी के सुशासन का प्रमाण है आज 65 करोड लोग कुंभ में स्नान करने आए किसी के साथ कोई भी घटना नहीं हुई। कभी कावड़ यात्रा और राम बारात पर प्रतिबंध रहता था। टीका लगाकर नहीं जा सकते थे। आज इन सभी आयोजनों में हेलीकॉप्टर से फूल की बरसा योगी जी कराते हैं। सभी को छोड़ देना बस मोदी और योगी जी को मत छोड़ना मित्रों। तारों में बिजली का करंट नहीं आता था। जब बिजली का बिल पकड़ते थे तब करंट आता था। उत्तर प्रदेश में रोजगार बिकते थे लुट जाते थे। आज न जातिवाद, न क्षेत्रवाद, न वंशवाद, न परिवारवादऔर न ही मंत्री की कोई सूची होती है।

13 हजार से अधिक युवाओं का ऋण वितरित

एमएसएमई व कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि देश के पहले प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा युवा उद्यमियों को ऋण वितरण किया जा रहा है। 24 जनवरी को पोर्टल लॉन्च किया था। उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस पर आज पोर्टल में 2लाख 67 हजार नौजवानों ने आवेदन किया। 1 लाख से अधिक युवाओं के आवेदन पहुंचे। 28109 लाभार्थियों के लोन स्वीकृत किये गए हैं। 13 हजार से अधिक युवाओं को लोन का वितरण किया जा चुका है। प्रदेश के नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना कम से कम 1 लाख नौजवानों को 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जाएगा। उनके रोजगार को आगे बढ़ाया जाएगा। जिन युवाओं को 5 लाख का अनुदान मिल गया उन्होंने अपना कार्य भी शुरू कर दिया। जो भी सूक्ष्म रोजगार की इकाई लगाएगा वह स्वयं रोजगार पाएगा साथ ही 5 से 6 लोगों को भी रोजगार प्रदान करेगा। 96 लाख एमएसएमई इकाइयां को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन करते रहते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Most Popular

To Top