Assam

सुरक्षा बलों ने 6 एकड़ अवैध अफीम की फसल नष्ट की

Image of the illegal poppy crop being destroyed by security forces.

कांगपोकपी (मणिपुर), 12 फरवरी (Udaipur Kiran) । मणिपुर के कांगपोकपी जिले में न्यू कैथेलमनबी थाना क्षेत्र के तहत खोरीपोक गांव और सेहजांग गांव के बीच पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। इस अभियान के दौरान लगभग 6 एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल जलाकर नष्ट कर दी गई।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सुरक्षा बल लगातार अफीम की खेती नष्ट कर रहे हैं। चालू वर्ष में अब तक 200 एकड़ से अधिक भूमि पर अफीम की खेती नष्ट की जा चुकी है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top