Bihar

किसानों के लिए ‘कृषि संकल्प अभियान’ के तहत गांवों का दौरा करेगी वैज्ञानिकों की टीम

किसानों को उन्नत तरीके से खेती

गोपालगंज, 30 मई (Udaipur Kiran) । किसानों के हित में शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में वैज्ञानिकों की एक विशेष टीम आगामी दिनों में विभिन्न गांवों का दौरा करेगी। इस अभियान का उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और टिकाऊ खेती के तरीकों को गांव-गांव पहुंचाकर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने का है।

वैज्ञानिकों की यह टीम खेतों पर जाकर किसानों से प्रत्यक्ष संवाद करेगी तथा उन्हें उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और कीट प्रबंधन जैसे विषयों पर जानकारी देगी। इसके साथ ही, किसानों को सरकारी योजनाओं और तकनीकी सहायता से जोड़ने पर भी बल दिया जाएगा। कृषि मंत्रालय और संबंधित अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान से किसानों को व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा और उन्हें वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। टीम द्वारा गांवों में कार्यशालाएं, प्रदर्शन और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय किसानों को सीधे लाभ मिल सके।

जिला प्रशासन ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि यह पहल न केवल किसानों को सशक्त बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन और वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार, डॉ अनुपमा कुमारी ने बताया कि इसको लेकर जिले के कुचायकोट प्रखंड के 6 गांवों में 4 वैज्ञानिकों,1 नवार्ड के अधिकारियों ने 387 किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने बताया कि केवीके के तहत किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने के लिए गुरू सिखाया जा रहा है। वैज्ञानिकों की टीम विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन तकनीकों की जानकारी देना, कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर स्थानीय लोगों को जागरूक करना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है। टीम ग्रामीणों से सीधे संवाद करेगी और विभिन्न प्रयोगों, मॉडल्स और प्रदर्शनियों के माध्यम से विज्ञान को जन-सामान्य की भाषा में समझाने का प्रयास करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Akhilanand Mishra

Most Popular

To Top