
पौड़ी गढ़वाल, 01 जून (Udaipur Kiran) । कृषि विभाग की ओर से बीरोंखाल विकास खंड के कोठिला स्थित पंचायत भवन में आज विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित समाधान किया।
कार्यक्रम में भरसार विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ. हरदीप सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित समाधान किया। वहीं उन्होंने किसानों को कृषि, उद्यान और पशुपालन से संबंधित नवीनतम तकनीकों, योजनाओं व उन्नत विधियों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने अपने सुझाव विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन्हें विभाग की ओर से संज्ञान में लिया गया।
सहायक कृषि अधिकारी बीरोंखाल उपेन्द्र सिंह ने किसानों को बताया कि विभाग का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना उनकी आय में अधिक से अधिक वृद्धि करना है।
कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ भरसार विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह
