RAJASTHAN

पर्यावरण बचाओ-देश बचाओ नारे के साथ विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का आगाज

पर्यावरण बचाओ-देश बचाओ नारे के साथ विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का आगाज

कोटा, 23 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय रेलवे में 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान विषय: “प्लास्टिक पॉलुशन समाप्त” के साथ मनाया जा रहा है। वैगन रिपेयर शॉप कोटा में सुधीर सरवरिया, मुख्य कारख़ाना प्रबंधक कोटा द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया तथा स्वंय पूरे समय उपस्थित रहकर कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए इस रैली का नेतृत्व किया। इस रैली में कारखाने के उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर दिलीप सिंह मीना व पुरुषोत्तम मीना, उप मुख्य लेखा अधिकारी एवं वित्त सलाहकार भंवर सिंह तथा उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक जी. एस. मीना एवं अन्य समस्त अधिकारी, प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु, रेलकर्मियों ने भारी संख्या में शिरकत किया। रैली में कर्मचारी पर्यावरण से संबन्धित तख्तियाँ एवं बैनर लेकर चल रहे थे तथा उनके द्वारा जोश के साथ अनेक नारे जैसे: पर्यावरण बचाओ-देश बचाओ, प्लास्टिक हटाओ-गंदगी मिटाओ आदि लगाते हुये समस्त कारख़ाना कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। इस रैली में 250 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

इसके बाद मुख्य कारख़ाना प्रबन्धक कार्यालय में उपस्थित कर्मियों को दिन प्रति दिन के कार्यक्रमों के बारे में मुख्य कारख़ाना प्रबन्धक द्वारा संबोधित किया गया, जिसमें प्लास्टिक को हटाकर प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग बढ़ाने के लिए आह्वानकिया। पखवाड़े के कार्यक्रमों में कर्मचारियों के सुझावों को शामिल किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। संबोधन समारोह में यांत्रिक, विद्युत, सिविल, कार्मिक एवं लेखा विभाग के 300 कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top