Jharkhand

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली तीन मई को

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की फोटो

रांची, 26 अप्रैल (Udaipur Kiran) । संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर झारखंड प्रदेश मीडिया विभाग और कांग्रेस कोटे के बोर्ड निगम के अध्यक्ष तथा सदस्यों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित सदस्यों को कमलेश ने विभिन्न कार्यों का प्रभार देकर कई दिशा निर्देश दिया। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के अनुसार पूरे देश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। तीन मई को रांची में पुराना विधानसभा मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। रैली में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय स्तर के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजेश लिलोठिया, विक्रांत भूरिया, अनिल चंद्रा ने सहमति दी। इसके अलावा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी सहित अन्य नेताओं की सहमति मिलने की भी उम्मीद है।

बैठक में पूरे प्रदेश स्तर पर मीडिया और सोशल मीडिया सहित अन्य प्रचार प्रसार माध्यमों के से रैली के मुद्दों को व्यापक स्तर पर जनता के बीच रखने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में रैली को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि रैली में देश में केंद्र सरकार ने ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता छिनने का प्रयास, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में फंसाने, न्यायपालिका को परोक्ष रूप से धमकाने को लेकर विरोध किया जाएगा।

बैठक में रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, कुमार गौरव, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुजनी, किशोर शाहदेव सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top