HimachalPradesh

खराब मौसम के चलते शनिवार की भर्ती भी स्थगित, अब 11 मार्च को बुलाए अभ्यर्थी

एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री।

धर्मशाला, 28 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । भारी बरसात के चलते धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित की जा रही पुलिस भर्ती कल शनिवार को भी स्थगित कर दी गई है। लगातार बारिश के कारण पूरा पुलिस मैदान पानी से भर गया है जिस कारण कल होने वाली भर्ती को भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह भर्ती 11 मार्च को होगी। गौर हो कि आज शुक्रवार को होने वाली भर्ती प्रक्रिया को भी बीते दिन स्थगित कर दिया था जो अब आगामी 10 मार्च को आयोजित की जाएगी।

एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान में पानी भरने से कल शनिवार को होने वाली भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। अब यह भर्ती आगामी 11 मार्च को होगी। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती में एक मार्च को शारिरिक मानक परिक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए कुल 2250 एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। परन्तु भारी बारिश के कारण मैदान की स्थिति शारिरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उपयुक्त नहीं है। जिस कारण जिला कांगडा पुलिस भर्ती समिति ने निर्णय लिया है, कि एक मार्च के लिए निर्धारित शारीरिक मानक परीक्षण औऱ शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 11 मार्च को करवाया जाएगा।

मौसम की बजह से अब तक पांच दिन की भर्ती हुई स्थगित

खराब मौसम की बजह से पुलिस भर्ती के अब तक पांच दिन स्थगित करने पड़े हैं। गौर हो कि इससे पूर्व भी भर्ती के शुरुआती दौर में बारिश होने के चलते दो दिन भर्ती प्रक्रिया आयोजित नही की जा सकी थी। 20 और 21 फरवरी को आयोजित की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर आगामी सात और आठ मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं अब 27 और 28 फरवरी के दिन होने वाली भर्ती प्रक्रिया को भी स्थगित करना पड़ा है। 27 की स्थगित भर्ती नौ मार्च को जबकि 28 की स्थगित भर्ती 10 मार्च को आयोजित की जानी है।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top