Jammu & Kashmir

सत शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

जम्मू 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सत शर्मा ने गुरूवार को भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर जम्मू में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

सत शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के चल रहे संगठन पर्व के तहत संगठनात्मक चुनावों के लिए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर संजय भाटिया को नामांकन पत्र दाखिल किया। बाद में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक खजूरिया, संगठनात्मक चुनावों के लिए राज्य आरओ राकेश महाजन भी मंच पर मौजूद थे। इस अवसर पर महासचिव अशोक कौल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरिंदर सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, सांसद राज्यसभा गुलाम अली खटाना, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना, डॉ. देविंदर कुमार मन्याल, राज्य परिषद के सदस्य और राज्य अध्यक्ष चुनाव के लिए अन्य पात्र मतदाता मंच पर उपस्थित थे। पात्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू.कश्मीर से भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए भी फार्म भरे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण आंतरिक लोकतंत्र का अभ्यास करने का गौरव प्राप्त है जो संगठन में लोकतांत्रिक सिद्धांत की पहचान है। उन्होंने कहा कि एक निश्चित अवधि के बाद पार्टी प्रत्येक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता को उसकी क्षमताओं के अनुसार उपयुक्त पद पर पार्टी की सेवा करने का मौका देती है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए संगठनात्मक चुनावों की दौड़ में पहले जम्मू.कश्मीर में मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के चुनावों की एक विस्तृत प्रक्रिया थी। उन्होंने कहा कि जम्मू.कश्मीर भाजपा के मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा सी ने आज अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना पर्चा दाखिल किया।

(Udaipur Kiran) / मोनिका रानी

Most Popular

To Top