Jammu & Kashmir

सत शर्मा जम्मू कश्मीर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने

जम्मू, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, विधानसभा चुनाव हेतु डा. निर्मल सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष तथा चौधरी सुखनंदन को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कवींद्र गुप्ता को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में भाजपा के मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति का आदेश सोमवार को जारी किया। उल्लेखनीय है कि सत शर्मा जम्मू कश्मीर में पहले भी भाजपा के अध्यक्ष 2016 से 2018 तक रह चुके है। वह जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक के अलावा जम्मू कश्मीर में मंत्री भी रह चुके है. संघठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैँ ।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top