West Bengal

संतोष सिंह को फिर मिली रिषड़ा भाजपा की जिम्मेवारी

संतोष सिंह को फिर मिली रिषड़ा भाजपा की जिम्मेवारी

हुगली, 30 मार्च (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के नेता संतोष सिंह को एक बार फिर रिषड़ा(श्रीरामपुर मंडल-4) की जिम्मेवारी मिली है। भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले के मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा के साथ ही श्रीरामपुर मंडल-4 के अध्यक्ष के रूप में संतोष सिंह के नाम की घोषणा हुई। संतोष का नाम भाजपा के मंडल अध्यक्ष के तौर पर घोषित होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

सोशल मीडिया से लेकर संतोष सिंह के घर तक बधाई देने वालों की भीड़ दिखी। उल्लेखनीय है कि संतोष सिंह वर्ष 2022-23 में रिषड़ा मंडल-1(वर्तमान में श्रीरामपुर मंडल-4) के अध्यक्ष के तौर पर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वाह कर चुके हैं। संतोष सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने से रिषड़ा भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top