
जबलपुर, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । गुड फ्राइडे के अवसर पर भंवर ताल गार्डन स्थित होली ट्रिनीटी चर्च से एक क्रम यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई वापस इस चर्च में पहुंची। इसके पश्चात प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। संस्कारधानी के विभिन्न चर्चा में गुड फ्राइडे के तहत कई आयोजन किए गए उल्लेखनीय है कि गुड फ्राइडे मसीही समाज में बहुत ही श्रद्धा से मनाया जाता है।
यात्रा में यह दशार्यां गया कि किस प्रकार प्रभु येशु को कितनी बीभत्स यातनाओं को सह कर अपना जीवन इस सन्सार को बचाने के लिए क्रूस पर अपना जीवन त्यागना पड़ा। इस सजीव मंचन को देख कर लोगों के आंखो मैं आंसू आ गए, और उन सभी अपने प्रभु की दुःखमई यात्रा का अभास हुआ। इस मंचन के माध्यम से लोगो को पता चला की हमारे पापों के कारण ही प्रभु को अपना जीवन खोना पड़ा। इसकी कई दिनों से तैयारी भी चल रही थी। यात्रा के दौरान हाथ में क्रास लिए कलाकार ने बिल्कुल वैसा ही अभिनय किया,जैसा वर्णित है। सजीव चित्रण देख सब भावना में डूब गए।
मिस्सा पूजा जबलपुर धर्म प्रांत के प्रमुख डॉ वलन अरासु के द्वारा अर्पित किया गया और उन्होंने गिरजा घर में 12 चुने हुए भक्तों के पैर धोए एवं प्रभु यीशु की शिक्षा को वास्तविक जीवन में अमल करने पर जोर दिया। देश में अमन-चैन की प्रार्थना गुड फ्राइडे पर भारत देशा में अमन चैन के लिए विशेष प्रार्थना की गई। आज मिस्सा बलिदान में पल्ली पुरोहित डॉक्टर फादर डेविस जॉर्ज एवं शह पल्ली पुरोहित जोनास मरकाम भी उपस्थित रहे। साथ में सेंट आलोएसिस कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर बेन एंड टोन रोज सेन्ट आलोएसिस स्कूल के प्राचार्य डेविस पी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक
