गुप्तकाशी, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । अन्तरराष्ट्रीय शान्ति सेना में तैनात भारतीय जवान संजय सिंह पुष्वाण वीर गति को प्राप्त हो गये हैं। वे वर्तमान समय में अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा में तैनात थे। सेना के अधिकारियों ने फोन पर उनके परिजनों को सूचना दी है कि अचानक हृदय गति रुकने से संजय सिंह की मृत्यु हो गई है।
उत्तराखंड के गुप्तकाशी के निकट किमाणा गांव के निवासी 39 वर्षीय संजय सिंह 11 गढ़वाल राइफल्स के जवान थे। वे तीन महीने पहले ही अन्तरराष्ट्रीय शान्ति सेना का हिस्सा बनकर दक्षिण अफ्रीका गए थे।
सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि संजय सिंह की पार्थिव देह के शनिवार तक किमाणा गाँव पहुंचने की सम्भावना है। 39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये हैं। किमाणा के ग्राम प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि वर्तमान समय में संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे।
(Udaipur Kiran)
(Udaipur Kiran) / बिपिन / Satyawan Yadav / जितेन्द्र तिवारी
