Jharkhand

संजय कुमार सिंह यादव प्रदेश राजद के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

संजय सिंह याद4 की फाइल फोटो

रांची,, 15 जून (Udaipur Kiran) । संजय कुमार सिंह यादव प्रदेश राजद के अध्यक्ष निर्विरोध रूप से रविवार को निर्वाचित हुये।

रविवार को रांची के हरमू रॉड स्थित पार्टी कार्यालय में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी में पाया गया कि अन्य दो उम्मीदवार अभय कुमार सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी के सभी प्रस्तावक पार्टी के राज्य परिषद के सदस्य नहीं थे। वहीं संजय कुमार सिंह यादव के सभी 10 प्रस्तावक राज्य परिषद के सदस्य थे। इसलिए उपर्युक्त दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।

साथ ही संजय कुमार सिंह यादव को निर्विरोध रूप से प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष फिर से निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संजय कुमार सिंह यादव को पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top