Uttar Pradesh

अनुशासन उचित मार्गदर्शन एवं कठिन परिश्रम सफलता का करता है मार्ग प्रशस्त: संजय गुप्ता

आईएएस में टाप करने वाली प्रयागराज की बेटी शक्ति दुबे को बधाई देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का छाया चित्र

प्रयागराज,24 अप्रैल (Udaipur Kiran) । वह मनुष्य जीवन में सदैव सफल होता है जिसने अनुशासित जीवन तथा कठिन परिश्रम कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह बात गुरूवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा शक्ति दुबे को उनके आवास पर पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट करने के बाद भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि शक्ति ने प्रयागराज में महाकुम्भ संपन्न होने के बाद भारत ही नहीं पूरे विश्व में एक बार पुन: प्रयागराज का सम्मान बढ़ाया, जिससे सभी प्रयागराजवासी अपने को गौरांवित महसूस कर रहें है।

पूर्वांचल का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा रही शक्ति दुबे के भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रथम स्थान पूरे देश में प्राप्त करने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता गुरूवार को उनके नैनी स्थित आवास पहुंचकर पुष्प गुच्छा एवं अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें तथा उनके पूज्य पिता श्री को सम्मानित किया।

शक्ति दुबे ने भी आवास पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ शैलेश पांडे पूर्व पार्षद, पवन श्रीवास्तव, विजय पटेल, विशाल अग्रवाल, राकेश सिंह, विजय श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top