RAJASTHAN

सफाई कर्मचारी कल से हड़ताल पर, अब बिगड़ेगी सफाई व्यवस्था

नगर निगम

जयपुर, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । सफाई कर्मचारी भर्ती में अपनी मांगों को लेकर बुधवार से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे एक बार फिर जयपुर की सफाई व्यवस्था चरमरा जाएगी। पूर्व में भी इसी मामले को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे, लेकिन समझौता होने पर वापस काम पर लौट आए थे, लेकिन वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया में समझौता शर्तो की पालना नहीं किए जाने से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि 23 जनवरी को यूडीएच मंत्री और प्रशासन के साथ समझौता समिति की बैठक हुई थी। समझौते के तहत सफाई भर्ती मस्ट्रोल के आधार पर 1 वर्ष तक जो सफाई का कार्य करेगा उन्हे ही नियुक्ति दी जाएगी जो बैठक में मौजूद समस्त प्रान्तीय व संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार के आश्वासन पर सहमती जताते हुए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर आन्दोलन को स्थगित किया गया था। परन्तु स्वायत्त शासन विभाग द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती लॉटरी एवं प्रैक्ट्रिकल के आधार पर 24797 पदो की भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है, जो वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों के साथ धोखा है। क्योकि वर्ष 2018 में लॉटरी पद्धति द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। वह वाल्मीकि समाज के लिए काला अध्याय के रूप में लिखी गई थी। वर्तमान में लॉटरी द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती 24797 पदो पर की जा रही है उससे सम्पूर्ण राजस्थान का वाल्मीकि समाज आक्रोशित है। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ लॉटरी प्रणाली का विरोध कर रहा है संघ ने सफाई भर्ती के नियमों में बदलाव किये जाने है। सरकार द्वारा समझौते की पालना नहीं किए जाने से आक्रोशित सफाई कर्मचारी बुधवार से हडताल पर जाएंगा।

यह है संघ की मांगे

सफाई कर्मचरी भर्ती प्रैक्टिकल आधार पर हो प्रैक्टिकल का समय ज्यादा से ज्यादा 1 वर्ष का हो। सफाई कर्मचारी भर्ती प्रैक्टिकल में जो अभ्यार्थी सफाई का कार्य करें उसे कार्य के परिश्रम का भुगतान मस्ट्रोल के आधार पर किया जाए। सफाई कर्मचारी भर्ती में प्रैक्टिकल में सफल रहे अभ्यार्थी को 1 वर्ष पश्चात स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए। सफाई कर्मचारी भर्ती में परम्परागत सफाई कार्य से जुडे़ परिवार वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए तथा सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया 2012 के अनुसार वाल्मीकि एवं हैला समाज को सीधी नियुक्ति दी जाए किन्तु वर्तमान विज्ञप्ति 2024 में 2012 के भर्ती नियमों की पूर्ण पालना नही की जा रही है, जो नियम अनुसार गलत है।

सफाई कर्मचारी भर्ती में पूर्व में राज्य के नगर निगम, नगर निकायों में सफाई का कार्य किए गए कर्मियों को अतिरिक्त बोनस अंक देकर वरीयता दी जाए।

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top