
विकास पूनिया उप प्रधान व समीर भाटिया चुने गए सचिव
सुनील भारद्वाज सह सचिव व सुनील कुमार सहदेव कोषाध्यक्ष बने
हिसार, 28 फरवरी (Udaipur Kiran) । जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट संदीप बूरा
को प्रधान चुना गया है। उन्होंने 626 मत प्राप्त करके पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह
ढुल को पराजित किया। ढुल को 492 वोट मिले।
तय कार्यक्रम के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार सुबह शुरू हुए।
बार एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार हुए चुनाव में ईवीएम से वोटिंग हुई। मतदान के
लिए 25 ईवीएम मशीनें लगाई गई थीं और पांच बूथ बनाए गए थे। इस चुनाव में दो हजार से
ज्यादा वकीलों ने मतदान किया।
प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में संदीप बूरा को 626, सुरेन्द्र
सिंह ढुल को 492, अमित सैनी को 140, बृजेश कुमार सिंधू को 129, ईश्वर सिंह कड़वासरा
को 57, ओम नारायण कौशिक को 56, सुभाष चन्द्र मित्तल को 362 तथा सुंदर सिंह बेनीवाल
को 63 वोट मिले।
इसी तरह उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में विकास पूनिया ने 779 वोट लेकर जीत
दर्ज की। उन्होंने दिनेश सिंह सैनी को पराजित किया, जिन्हें 715 वोट मिले। इसके अलावा
दो अन्य प्रत्याशियों अजीत सिंह ढिल्लो को 299 व भागीरथ सिंह को 132 वोट मिले।
बार एसोसिएशन के सचिव पद के लिए आधा दर्जन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें
समीर भाटिया ने 859 वोट लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने विक्रमजीत मित्तल को पराजित किया,
जिन्हें 450 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में नरेश कुमार हरितेश को 137, प्रसिद्ध सिंह
नैन को 184, प्रवीण कुमार दहिया को 270 व उमेद सिंह बेनीवाल को 25 वोट मिले।
सह सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें सुनील कुमार भारद्वाज
ने 648 वोट लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने राजकुमारी लोट को हराया जिन्हें 574 वोट मिले।
कर्मबीर कुंडू को 537 व प्रवीण कुमार बीरमान को 166 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें सुनील कुमार सहदेव
विजयी रहे। सुनील कुमार सहदेव को 931 वोट मिले। अरूण शर्मा दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें
559 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहने वाले मनीष सांगवान को 435 वोट प्राप्त हुए।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
