
हरिद्वार, 21 नवंबर (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गये त्यागपत्र में महंत शुभम गिरी ने कहा है कि वे 15 वर्षों से पूर्ण समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। दो वर्ष पूर्व उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया था। पिछले एक वर्ष से वे विभिन्न मीडिया चैनलों पर होने वाली डिबेट में धर्मगुरू के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन कई मीडिया चैनलों द्वारा ऐसी परिचर्चा आयोजित की जाती है, जिसमें पार्टी के विपरीत नहीं जाते हुए उन्हें अपने विचार रखने में असुविधा होती है। इसलिए वह पार्टी के प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन पार्टी साथ हमेशा बने रहेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
