Haryana

हिसार : देशभक्ति गीत गाकर शहीदों को नमन किया

चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ग्रामीण।

हिसार, 27 फरवरी (Udaipur Kiran) । चंद्रशेखर आजाद शहीदी दिवस पर नजदीकी गांव किरतान

के चंद्रशेखर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उनकी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित

की गई।

यह कार्यक्रम गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र हिसार एवं आजाद हिंद युवा क्लब

गांव किरतान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस मौके पर आजाद हिन्द युवा क्लब प्रधान

कपूर सिंह आर्य ने बताया कि देशभक्त चंद्रशेखर आजाद में छोटी सी उम्र में देशभक्ति

की अलख जगी और वे इसमें शामिल हो गए। देश की आजादी के लिए उन्होंने अंग्रेजी हकुमूत

का डटकर सामना किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिए। ऐसे महान शहीद

को याद करना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर संस्कार वेली पब्लिक स्कूल के बच्चों

ने देशभक्ति गीत से शहीदों को नमन किया। इस मौके पर प्रधान रविन्द्र कुमार, डॉ फेत

सिंह, डॉ कुसुम, डॉ सिलोचंना, प्रोमिल आर्य,

अनीता आर्य, अमन कुमारी, सुमन, रोहतास व अन्य मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top