Jharkhand

असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा आश्रम

आश्रम लाए गए मंदबुद्धि व्‍यक्ति की तस्‍वीर

रांची, 28 मई (Udaipur Kiran) । प्रणामी ट्रस्ट के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित लोगों की निःशुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है।

अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि दो दिन पूर्व एक मंदबुद्धि व्यक्ति को आश्रम में बुधवार काे लाया गया जो मानसिक रोगी है।

आश्रम की टीम को फोन से सूचना मिली की कांके रोड में एक लावारिस अवस्था में मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है। आश्रम की टीम ने उसे पिठौरिया से रेस्क्यू करके आश्रम लाया। इसके बाद रिंची हॉस्पिटल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। बाद सद्गुरु कृपा अपना घर में लाया गया। उस व्यक्ति का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। आश्रम कमेटी ने उसका नाम संतोष कुमार रखा है।

आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय–समय पर जरूरतमदों को रेस्क्यू किया जाता है। आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितों को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है।

प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में 37 दिव्यांग और निराश्रितों का समुचित देखभाल और सेवा की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top