Haryana

फरीदाबाद में पत्नी की मौत से दुखी पति ने जहर खाकर दी जान 

मृतक अस्पताल में स्टे्रचर पर पड़ा हुआ

फरीदाबाद, 13 जनवरी (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद में एक पति-पत्नी की मौत का सदमा सहन नहीं कर सका और पत्नी की मौत के करीब एक महीने बाद ही पति ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। अपने पीछे वह ढाई साल का बेटा और 3 महीने की बेटी छोड़ गया है। घटना संतोष नगर की है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय पंकज के नाम से हुई है। वह कंपनी में जॉब करता था। 2018 में उसकी शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉच्र्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक पंकज की पत्नी अर्चना को सांस लेने में दिक्कत थी। उसका उपचार भी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। 3 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां राम दुलारी ने बताया कि पंकज पत्नी की मौत के बाद परेशान रहने लगा था। उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। पूरा दिन कमरे में पड़ा रहता था। रविवार की शाम को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसका पता तब चला जब वह उल्टियां करने लगा। इस पर उसे पहले सेक्टर 28 स्थित 2 निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां से उसे बादशाह खान सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही पंकज की मौत हो गई। राम दुलारी ने कहा कि परिवार ने कई बार पंकज को समझाने की कोशिशें की, लेकिन वह पत्नी की मौत का गम नहीं भुला पाया। उसने बच्चों के बारे में कुछ नहीं सोचा। पंकज के 2 और भाई हैं।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top