
बीकानेर, 27 मार्च (Udaipur Kiran) । शारदा द्वारका पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देशवासियाें के हित में हाेगा गाै माता काे राष्ट्र का दर्जा मिलना। जब तक गाय काे राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं मिलना गायाें का संरक्षण नहीं हाे सकेगा। गाय का संरक्षण करके हम आने वाली विपदाओं से बहुत हद तक बचाव कर सकते हैं।
वे मोदी कुंआ सि्थत स्थत भंवर लाल रामनारायण मोदी बगेची के जंगेलश्वर महादेव मंदिर में बाेल रहे थे। बीकानेर में शंकराचार्य ने अपने पहले प्रवचन में भागवत पुराण के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वेद व्यासजी ने समस्त पुराणों में भागवत पुराण काे श्रेष्ठ बताया। भागवत कथा में भोग और मोक्ष दोनों ही देने की शक्ति है। भागवत को उन्होंने अनाड़ी वृक्ष की संज्ञा देते हुए कहा कि यह सत्य का वृक्ष है।
इससे पहले शंकराचार्य सदानंद के मंच पर आते ही चरण पादुका का पूजन किया गया जिसमें किशन मोदी, अविनाश मोदी और गोरव मोदी, जगदीश प्रसाद मोदी, तुलसीराम मोदी शामिल हुए। वही प्रवचन के बाद महाराज सनातन धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित के घर पर चरण पादुका का पूजन किया गया। जहां महाराज जी भव्य स्वागत किया गया। राजकुमार पच्चीसिया, जगमोहन मोदी ने चरण पादुका का पूजन कर शंकराचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया।
महाराज से आशीर्वाद लेने वालाें में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला, सत्य प्रकाश आचार्य, एडवोकेट अशोक बोबरवाल, सीएमएचओ डॉ पुखराज साध, ट्रॉमा सेंटर की अधीक्षक डॉक्टर कपिल, सीताराम कच्छावा, डी पी पच्चीसिया, संतोष आनंद महाराज शिवपाल, यज्ञाचार्य पंडित योगेश बिस्सा, झंवर लाल टांक, सुरेन्द्र सेवग, इन्द्र सिंह राजपुरोहित, भामाशाह राजेश चूरा, उषा गहलोत, जयश्री भाटी, महावीर सोनी, मोहन सोनी, अनिल आचार्य, कृष्णा चौधरी, मुरली व्यास, मनीष आचार्य, इंजीनियर जयंत आचार्य सहित अनेक प्रबुद्ध जन शामिल थे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
