Haryana

यमुनानगर: पर्यावरण की रक्षा करें ग्रामीण : कंवर पाल

कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल

यमुनानगर, 22 मार्च (Udaipur Kiran) । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भंगेडा, बहलोलपुर, बक्करवाला सहित दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद किया और बूथ प्रबंधन की मजबूती पर जोर दिया।

शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कहा कि कुछ समय पहले हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत और आम जनता के आशीर्वाद व दिए गए समर्थन के लिए वह सभी का हार्दिक रूप से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हर समय उनके साथ खड़े हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय उनसे मिल सकता है, उसकी पूरी सहायता की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में किसानों की सरसों, गेहूं और धान की फसलों से जो आमदनी होती थी, वह 2024 तक दोगुनी हो गई है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेनंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों को दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण करें, फसल विविधीकरण अपनाएं और पर्यावरण की रक्षा करे तथा पराली जलाने से बचें। उन्होंने किसानों को जल-गहन फसलों की जगह मोटे अनाज अपनाने की सलाह दी और कहा कि सरकार इस संबंध में हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने 15 गांवों में पहुंचकर भाजपा के बूथ प्रबंधन की मजबूती पर जोर दिया।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top