Uttrakhand

राज्य में कानून का राज, दुष्प्रचार विपक्ष की फितरत : मनवीर चौहान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान।

देहरादून, 04 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून का राज है और कांग्रेस दुष्प्रचार के जरिये असत्य को सच साबित नही कर सकती है। अभी तक प्रदेश मे ऐसी कोई घटना उदाहरण के रूप मे सामने नहीं आयी जब त्वरित एक्सन न लिया गया हो।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस की ओर से एक मंत्री पर आरोपों को लेकर अधिक आक्रामक है,जबकि धामी सरकार की पारदर्शी नीति और जांच एजेंसियों को मिले फ्री हैंड की बदौलत ही हर व्यक्ति की जांच हो रही है। क़ानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में हमेशा दोहरा मापदंड अपनाती है और अपनी सुविधा के अनुसार राय रखती है।

उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले में भी रसूखदार जांच के दायरे में आये और सलाखों के पीछे पहुंचे। धामी सरकार ने राज्य में पारदर्शी व्यवस्था की बेहतर शुरुआत की,जिसमे बिना काल खंड को देखकर किसी भी मामले की जांच और आरोपियों को कानून के कटघरे में खड़ा किया। लेकिन विरोधियों को यह रास नहीं आ रहा है,लेकिन भाजपा विकास की गति को निर्वाध रूप से जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि हाल ही में महिला उत्पीड़न की कुछ घटनाएं सामने आयी,लेकिन उन पर त्वरित गति से कार्यवाही की गयी। कांग्रेस कार्यकाल में तो रिपोर्ट दर्ज तक नही होती थी और लोग थाना चौकियों के चक्कर काटते थे,लेकिन अब अधिकारियों को जवाबदेह बनाया गया है। वहीं महिला उत्पीड़न के खिलाफ महिला अधिकारियों की नियुक्ति है। मुख्यमंत्री ऐसे मामलों को मॉनिटरिंग भी करते हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top