Uttrakhand

रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने किया पौधरोपण

पौधे लगाते राइजिंग सदस्य
पौधारोपण अभियान

उधमसिंह नगर, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । आओ पौधे लगाएं, धरा को हरा भरा बनाएं अभियान के तहत रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने कैनाल कॉलोनी में दर्जनों छायादार पौधे रोपे। फाउंडेशन मंगलवार को हरेला पर्व पर भी इसी कॉलोनी में पौधरोपण अभियान चलाएगी

कैनाल कॉलोनी में राइजिंग के सदस्यों ने 50 से अधिक नीम, गुलमोहर, कनेर, अमलताश आदि छायादार पौधे रोपे। फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि संस्था द्वारा शहर को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही हमारे जीवन रक्षक हैं। साथ ही पेड़-पौधे की अधिकता मानव जीवन को स्वास्थ्य रखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सभी को ना सिर्फ पौधे लगाने चाहिए बल्कि उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विजय आहूजा / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top