Uttrakhand

आरएसएस स्वयंसेवकाें ने नगर में किया पथ संचलन, हुई पुष्प वर्षा

पथ संचलन के लिए गुलाबराय मैदान में जमा हुए स्वयंसेवक।

रुद्रप्रयाग, 10 अप्रैल (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जिला मुख्यालय में पथ संचलन किया। गुरुवार को आरएसएस के बड़ी संख्या में स्वयं सेवक गुलाबराय मैदान में पहुंचे। जहां से उन्होंने पथ संचलन शुरू किया गया। पथ संचालन नगर क्षेत्र के भाणाधार, सच्चिदानंद नगर, सुविधानगर के साथ ही मुख्य बाजार होते हुए पथ संचलन केदारनाथ तिराहे में संपन हुआ। मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप स्थानीय व्यापारी राकेश वर्मा, भरत नेगी, पान सिंह पंवार, पवन बिष्ट एवं दुर्गा वाहिनी से जुड़े लोगों ने पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की।

इससे पहले गुलाबराय मैदान में स्वयं सेवकों को बताया गया कि यह गौरवशाली इतिहास है। बताया कि हर साल नए संवत्सर चैत्र प्रतिप्रदा पर आरएसएस की ओर से पथ संचलन किया जाता है। यह देश प्रेम का भाव प्रकट करने का उत्सव है। इस मौके पर विभाग संचालक भजन सिंह खत्री, जिला संघ चालक तेजपाल खत्री, विभाग बौद्धिक प्रमुख जगदीश जग्गी, जिला कारवा शैलेंद्र, जिला प्रचारक पंकज, जिला प्रचार प्रमुख शशि मोहन उनियाल, विहिप संगठन मंत्री वेद प्रकाश, जिला शारिरिक प्रमुख अजय कप्रवान, जिला विद्यार्थी प्रमुख रोशन झा, स्वयं सेवक वेणी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / Vinod Pokhriyal

Most Popular

To Top