
देहरादून, 29 नवंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए विभिन्न जनपदों के लिए 1.35 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से शीतलहर समय अलाव जलाने और कम्बल वितरण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी प्रदेश के समस्त जनपदों में से 12 जनपदों को 10 लाख प्रति जनपद और पौड़ी गढ़वाल को 15 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,अस्कोट का नाम शहीद नायक सैनिक खुशाल सिंह अधिकारी (सेना मेडल) के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति दे दी है।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
