Haryana

रोहतकः भाजपा ने साढे़ नौ साल में रोहतक शहर का भट्ठा बैठा दियाः भारत भूषण बत्रा

कांग्रेस विधायक बोले, जाति-पाति के नाम भाजपा शहर का माहौल करना चाहती है खराब

कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले, कांग्रेस की सरकार बनने पर रोहतक का कराएंगे नव निर्माण

महिलओं की सुरक्षाओं को लेकर शहर में लगवाएं जाएंगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

रोहतक , 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्तरा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूरे साढ़े 9 साल के शासन में रोहतक की जमकर अनदेखी की, शहर का एक तरह से भट्ठा बैठा दिया और कांग्रेस की सरकार बनने पर शहर का नवनिर्माण करेंगे। वे गुरुवार काे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आज कांग्रेस की लहर है और कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और शालीनता के साथ पार्टी का संकल्प पत्र जन-जन तक पहुंचाएगी। जनता जानती है की अहंकार में डूबी भाजपा सरकार ने प्रदेश का बुरा हाल किया और अब भाजपा जाति पाति की राजनीति करके प्रदेश के सौहार्द को खराब करने की कोशिश कर रही है। बत्रा ने आरोप लगाया कि इस चुनाव में भाजपा एक बार फिर लोगों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर सकती है, उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे हरियाणा के लिए संकल्प पत्र तैयार किया है, रोहतक के मुद्दों को लेकर जो संकल्प पत्र कार्यकर्ता जनता के बीच में लेकर जा रहे हैं और हमारा जनता से वायदा कि अपने शहर के लोगों को पीने के लिए हमेशा स्वच्छ जल मिलना चाहिए, इसके साथ ही हम महिला सुरक्षा के लिये विशेष सुरक्षा इंतजाम भी करेंगे। विधायक ने कहा किमहिलाओं की सुरक्षा के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जायेंगे। विधायक ने कहा कार्यकर्ता चाहे प्रचार कार्य पर है या जिनकी जिम्मेदारी बूथ की है, अपने कार्य को बेहद गंभीरता के साथ अंजाम दे, प्रदेश में आपकी सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और रोहतक का नव निर्माण होगा।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top