Bihar

सदस्यता अभियान को लेकर राजद की बैठक, जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की जरूरत : चक्रपाणि

बैठक में शामिल राजद कार्यकर्ता

भागलपुर, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिले के‌ गोपालपुर विधानसभा का प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल की बैठकरविवार को नवगछिया में प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु कुमार यादव के नेतृत्व में हुई। बैठक का संचालन मोहम्मद तनवीर आलम ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया पुलिस जिला के संगठन प्रभारी चंदन चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु, पूर्व प्रत्याशी प्रदेश महासचिव शैलेश यादव, एमएलसी स्नातक पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर नितेश कुमार एवं जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान थे।

मौके पर संगठन प्रभारी चंदन चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान 2025 के लिए गतिविधि तेज करना है। सभी पंचायत में चार क्रियाशील सदस्य बनना है। जिसमें 100 सदस्य होंगे। पंचायत एवं बूथ स्तर पर जाति जनगणना करने की जरूरत है। संगठन के लिए प्रखंड एवं पंचायत में सदस्यता अभियान चलाना है। सभी जाति एवं धर्म के लोगों को राष्ट्रीय जनता दल के सिद्धांतों से जोड़कर राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य बनाएं।

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ गांव गांव जाकर बताने की जरूरत है। बाढ़ – कटाव एवं पुनर्वास के सवाल पर आंदोलन करने की जरूरत है। कटाव विरोधी काम में लूट मची है। कटाव पीड़ित को पुनर्वास की व्यवस्था अभी तक नहीं किया जा रहा है। संगठन को निर्माण करने के लिए संघर्ष करने की जरूरत है।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top