दरंग (असम), 08 जून (Udaipur Kiran) । प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए इंसान अक्सर ईश्वर की शरण में पहुंचता है। इसी कड़ी में दरंग जिले में भी ग्रामीणों को बाढ़ से राहत पाने के लिए नदी की पूजा करते देखा गया है।
नदी की पूजा सिपाझार के घोरासाल-कुमारपारा में आयोजित की गई। ईश्वर के प्रति शरणापन्न होकर स्थानीय माताओं ने नाम कीर्तन कर बाढ़ से रक्षा की गुहार लगाई। वर्षा के समय में ननै नदी के बाढ़ के पानी से लोगों को कोई नुकसान न हो, इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने विधि-विधान के साथ जल पूजा शुरू की है। ग्रामीणों का कहना है कि मान्यता है कि जल पूजा से आने वाली बाढ़ से गांव की रक्षा होगी। धन-संपत्ति, खेती को कोई नुकसान नहीं होगा। पूरे गांव के लोग पूरे भक्ति भाव के साथ जल पूजा करते देखे गये।——————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
