Assam

आज कांग्रेस में शामिल होंगे रिपुन बोरा

गुवाहाटी, 08 सितंबर (Udaipur Kiran) । तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके पूर्व कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा आज फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें शामिल होने की अनुमति दी है।

आज चराईदेव में होने जा रही कांग्रेस के बर्धित कार्यकारिणी की बैठक के दौरान रिपुन बोरा औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद रिपुन बोरा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसके बाद नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। तृणमूल कांग्रेस द्वारा उन्हें राज्यसभा की टिकट नहीं देने के बाद से नाराज चल रहे थे रिपुन बोरा ने आखिरकार एक सप्ताह पहले तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। आज फिर से कांग्रेस में उनकी वापसी होने जा रही है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top