Bihar

सिकटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

अररिया फोटो:भाजपा विधायक के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक

अररिया, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।

भाजपा के सिकटी विधानसभा क्षेत्र में चले सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुक्रवार को समीक्षा की गई। सिकटी विधायक सह सचेतक विजय कुमार मंडल के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक विजय कुमार मंडल,जिला मंत्री विजय विश्वास,अति पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री अजय मंडल, कुर्साकांटा उत्तरी मंडल अध्यक्ष महेश साह,दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ ठाकुर पप्पू, कालियागंज अध्यक्ष बिहारी ठाकुर, बरदाहा अध्यक्ष कुमोद झा,सिकटी मंडल अध्यक्ष गणेश शंकर राय उर्फ कन्हैया के अलावा कुर्साकांटा दक्षिणी युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव सिंह, महामंत्री विक्रम बालाजी, संजय विश्वास आदि उपस्थित थे।बैठक में जिलाध्यक्ष ने समीक्षा के दौरान 6 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को मेगा कैंपेन के तहत सदस्य बनाने का आह्वान किया।उन्होंने सदस्य और सक्रिय सदस्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबों से सकारात्मक पहल की अपील की।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top