Uttrakhand

भाजपा सदस्यता अभियान की की हुई समीक्षा बैठक

बैठक के दौरान सम्मानित करते हुए

हरिद्वार, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल की बैठक सिडकुल स्थित एक होटल में आयाेजित हुई, जिसमें भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की समीक्षा के साथ ही दूसरे चरण के बेहतर लक्ष्य प्राप्ति की योजना बनाई गई। दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। रानीपुर विधानसभा में पार्टी को सदस्यता अभियान के तहत सड़सठ हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

अभियान के पहले चरण में तीनों मंडल ने लगभग 40 हजार सदस्य बनाए हैं। दूसरे चरण का अभियान समाप्त होते ही पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी। समीक्षा बैठक में बहादराबाद मंडल के उन सभी बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने तय समय में संगठन द्वारा दिया अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान का प्रथम चरण सफल हुआ है। प्रदेश संगठन ने सड़सठ हजार प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था, अभी तक लगभग 40 हजार प्राथमिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की समाप्ति तक 80 हजार सदस्य बनाकर लक्ष्य पार करने का संकल्प हर कार्यकर्ता को लेना होगा।

जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जिस संकल्प को ले लेता है, उसे पूर्ण करने के बाद ही विश्राम करता है। संगठन के सारे पदाधिकारी कार्यकर्ता जिस प्रकार से सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं उससे लक्ष्य को पूरा करने में आशातीत सफलता मिल रही है।

मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में और तेजी लाते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा कर लेने की बात कही।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मंत्री मोहित कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान, मंडल महामंत्री चमन चौहान, मंडल सदस्यता संयोजक अमित कौशिक, जिलापंचायत सदस्य विमलेश चौहान, अतुल वशिष्ठ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला मोर्चा पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top