
अजमेर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्व मंडल अध्यक्ष हेमन्त गेरा के निर्देशानुसार शुक्रवार को आयोजित पदोन्नति समिति की बैठक में राजस्व मंडल के अधीन 24 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया।
मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि यह डीपीसी वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित की गई जिसमें राजस्व मंडल व मंडल के अधीन आने वाले विविध कार्यालयों के 24 कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है। पदोन्नति आदेश जारी कर सभी कार्मिकों को वर्तमान पदस्थान स्थान पर उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। पदोन्नत कार्मिकों के नवीन पदस्थापन आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।
(Udaipur Kiran) / संतोष
