Uttar Pradesh

मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की दी गई जिम्मेदारी

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते पार्टी पदाधिकारी

फतेहपुर, 06 जून (Udaipur Kiran) । केन्द्र की मोदी सरकार के 11साल पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने की वृहद योजना के तहत शुक्रवार को जेल रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रमों को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को संयोजक व सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय द्वारा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक जानकारियां दी गई। उन्होंने कहा कि देश में 2014 से लेकर 2025 तक सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है जिसकी जिम्मेदारी हमारी आपकी है। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरे मनोयोग से अभियान को पूर्ण करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

अभियान के तहत आगामी 23 जून को डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रम की जिम्मेदारी उदय लोधी के साथ सुनीता गुप्ता और जिलास्तरीय सेमिनार व लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह की जिम्मेदारी पुष्पराज पटेल को दी गई। योग प्रशिक्षण एवं पूर्व तैयारी, विश्व योग दिवस की जिम्मेदारी कमलेश योगी, मनोज गांधी के साथ कल्पना सिंह को दी गई है।

पर्यावरण दिवस से वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए अपर्णा सिंह गौतम को जिला संयोजक व सहसंयोजक की जिम्मेदारी शैलेन्द्र शरण सिम्पल को दी गई। प्रदर्शनी की जिम्मेदारी नितिन सिंह, प्रबुद्ध समागम की जिम्मेदारी प्रवीण सिंह व विवेक श्रीवास्तव के साथ ही सुनीता गुप्ता को सौंपी गई है। बदलता भारत मेरा अनुभव डिजिटल प्रतियोगिता के लिए मनोज मिश्रा, सिद्धार्थ दीक्षित व अखिलेश कुमार को दायित्व दिया गया है। मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा के लिए अपर्णा सिंह गौतम व सुनिधि तिवारी को वहीं शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल, आयुष्मान पंजीकरण व साहित्य वितरण की जिम्मेदारी मनोज मिश्रा, ज्योति प्रवीण, अमित शिवहरे व विवेक सिंह को संयुक्त रूप से सौंपी गई।

कार्यक्रम में बैजनाथ वर्मा, रवीन्द्र पाल सिंह, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पा पासवान, जयंती वर्मा, अजय सिंह रिंकू लोहारी, गायत्री सिंह, विनोद गौतम, देवनाथ धाकड़े सुधा मौर्या, अतुल त्रिवेदी, विजय प्रताप सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, अभिजीत भारती, स्वरूप राज सिंह जूली, विक्रम सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपिका सिंह, संजय श्रीवास्तव, रीतेश गुप्ता, शिवपूजन तिवारी, राम महेश निषाद, राजू पाल विलंदा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Most Popular

To Top