Gujarat

कलोल नगरपालिका से भााजपा के 11 पार्षदों का इस्तीफा

कलाेल नगरपालिका

गांधीनगर, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले की कलोल नगरपालिका में भाजपा के 11 पार्षदों ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा पार्षदों के

यह इस्तीफे पूर्व में नगरपालिका के भाजपा सदस्यों के दो गुटों में मारपीट की प्रतिक्रिया में इस्तीफे दिए गए हैं।

दरअसल, 5 सितंबर को कलोल नगरपालिका में री-टेंडरिंग को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें विधायक समर्थकों पर री-टेंडरिंग की मांग का आरोप लगाया गया। इस घटना से नाराज लोगों ने नगरपालिका पर हल्ला-बोल किया था। इसमें स्थाई समिति अध्यक्ष के साथ हाथापाई की गई थी। बताया गया कि इस घटना के बाद कलोल के विधायक बकाजी ठाकोर और नगरपालिका के पदाधिकारी भाजपा मुख्यालय कमलम पहुंचे थे। प्रदेश महामंत्री रजनी पटेल ने दोनों पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद निर्णय लेने की बात कही थी। स्थानीय विधायक के रवैये से नाराज गांधीनगर के कलोल नगरपालिका के स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन प्रकाश वरघडे समेत 11 सदस्यों ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

(Udaipur Kiran) / बिनोद पाण्डेय

Most Popular

To Top