Madhya Pradesh

गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी झुन्नीबाई उइके

झुन्नीबाई उइके

भोपाल, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । पेंच टाइगर रिजर्व के उप संचालक रजनीश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि 76वें गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली में 26 जनवरी को पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी की झुन्नीबाई उइके विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में केन्द्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा विशेष अतिथि के तौर पर पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी से झुन्नीबाई उइके को आमंत्रित किया गया है।

सिंह ने बताया कि उइके पति स्व. मक्खन उइके उम्र 48 वर्ष छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत एक दूरस्थ ग्राम पुलपुलडोह की निवासी हैं। उइके आदिवासी गोंड समुदाय से आती हैं। उइके विगत 2 दशकों से भी अधिक समय से टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं। उइके पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में इतने लम्बे समय से कार्य करने वाली एकमात्र महिला हैं। उइके पुरुष वनकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वन एवं वन्य-प्राणियों के संरक्षण में अत्यंत साहसिक ढंग से अपना विशेष योगदान दे रही हैं।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top