Haryana

पलवल: महिलाओं को आत्मनिर्भर और अधिकारों के प्रति जागरूक करें – रेणु भाटिया

पलवल: महिलाओं को आत्मनिर्भर और अधिकारों के प्रति जागरूक करें - रेणु भाटिया

पलवल, 3 मई (Udaipur Kiran) । हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने महिला पार्षदों से आह्वान किया कि वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। पलवल दौरे के दौरान शनिवार काे लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित बैठक में उन्होंने महिला पार्षदों से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन रेखा और डिप्टी सीईओ सुमित चौधरी ने उनका स्वागत किया। रेणु भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए नमो ड्रोन दीदी, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला उद्यमिता योजना, मातृत्व सहायता योजना, पोषण 2.0 और महिला सम्मान बचत योजनाएं शुरू की गई हैं।

इसी तरह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 और दुर्गाशक्ति ऐप की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने सभी महिलाओं से दुर्गाशक्ति ऐप डाउनलोड करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी, जिसके 8 मिनट बाद महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

चेयरपर्सन ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और पार्षदों से अन्य महिलाओं को इस हेल्पलाइन के बारे में जागरूक करने को कहा। बैठक में रेणु भाटिया ने महिला पार्षदों से उनके क्षेत्रों में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला पार्षदों को लड़कियों की शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की सलाह दी। साथ ही, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा जैसे कानूनों के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। चेयरपर्सन ने महिला पार्षदों, पंच-सरपंचों और अन्य प्रतिनिधियों से हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 और 1930 की जानकारी अन्य महिलाओं तक पहुंचाने और इन्हें लिखकर रखने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता दी जा सके। बैठक में जिला महिला मंडल अध्यक्ष आशा भारद्वाज, समाजसेवी अल्पना मित्तल, एडवोकेट भानू प्रिया शर्मा सहित कई महिला पार्षद मौजूद रहीं।

महिलाओं के लिए रोजगार और जागरूकता पर जोर

रेणु भाटिया ने महिला पार्षदों से जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने पॉक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा कानूनों की जानकारी साझा कर अन्य महिलाओं को जागरूक करने की अपील की।हेल्पलाइन नंबर करें प्रचारित

चेयरपर्सन ने कहा कि महिला प्रतिनिधि हेल्पलाइन नंबर 112 और 1930 की जानकारी हर महिला तक पहुंचाएं और इन्हें हमेशा अपने पास रखें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

—————

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Most Popular

To Top