HEADLINES

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,13,438 वादो का रिकॉर्ड निस्तारण

जनपद न्यायाधीश

-जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारम्भ

प्रयागराज, 14 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वावधान में जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश संतोष राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,13,438 वादो का निस्तारण किया गया।

यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश द्वारा 5 वाद निस्तारित किए गए। फ़ौजदारी के कुल 10009 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 69 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा 15 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी उत्तरी राम कुशल द्वारा 162 वाद व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी दक्षिणी प्रदीप कुमार द्वारा 117 वादों का निस्तारण किया गया।

राम प्रताप सिंह राणा अपर जनपद न्यायाधीश ईसी एक्ट द्वारा विद्युत के 204 मामलों का निस्तारण किया गया। शशि कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 6282 वाद, अमित कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा 1265 वाद, दीक्षाश्री वर्चुअल कोर्ट ट्रैफिक द्वारा कुल 5000 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए। राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 1,31,930 वादो का निस्तारण किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन के 1428 मामले में निस्तारित किए गए। रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी एडीजे, लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top